शाहनवाज राणा पर ईडी की कार्रवाई खत्म:9 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की नकदी बरामद; जांच अभी बाकी! – Ed Action Against Shahnawaz Rana Concludes Raids Conducted At 9 Locations Cash Worth Crores Recovered


पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा समेत तमाम आरोपियों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई मंगलवार सुबह खत्म हो गई है। सोमवार से जारी कार्रवाई में टीम को 3.60 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। 

बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारा। सोमवार शाम तक शाहनवाज राणा के मुजफ्फरनगर स्थित आवास और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से दो करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, तमाम संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए थे। 

अधिकारियों के मुताबिक, शाहनवाज राणा और उनके बेटे से जुड़ी जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की कथित चोरी से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इन जगहों पर भी की गई छानबीन

ईडी के अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में शाहनवाज राणा के आवास राणा हाउस, उनके चाचा एवं पूर्व विधायक एवं रालोद नेता नूर सलीम राणा के आवास, स्टील फैक्ट्री के मालिक संजय जैन के आवास, द्वारिकापुरी और नई मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के परिसरों की छानबीन की गई है। 

जांच के दौरान अधिकारियों को तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो स्टील कारोबारियों के साथ फर्जी आईटीसी हासिल करने के लिए फर्जी बिलिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी की कार्रवाई से उन लोहा कारोबारियों में हड़कंप है जो शाहनवाज राणा की कंपनी के साथ जुड़े थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *