लखनऊ। बारावफात बुधवार को मनाया जाएगा। इस दौरान अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से सुबह 10 बजे जुलूस निकलेगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में सुबह सात बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनाें को पुलिस निकलवाएगी।
– कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
– नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा।
– टुड़ियागंज तिराहे से नक्खास तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
– टुड़ियागंज तिराहे से हैदरगंज तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
– हैदरगंज तिराहे से नक्खास तिराहा, ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा।
– वाटर वर्क्स तिराहे से ऐशबाग ईदगाह तिराहे की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– मेडिकल काॅलेज चौराहे से सुभाष मार्ग होकर यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएगा।
– पोस्ट ऑफिस तिराहे से मौलवीगंज होकर ट्रैफिक रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
– रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
– कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा एवं अमीनाबाद चौराहे से कोई भी यातायात झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा।
– ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
– बुलाकी अड्डे से हैदरगंज तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा।
– मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की तरफ नहीं जाएगा।
– राजेंद्रनगर चौराहे से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।