सीतापुर:कांवड़ लेने पहुंचे 12 वर्षीय बालक की सूर्यकुंड सरोवर में डूबने से मौत, जल भरने से पहले नहाने उतरा था – 12-year-old Boy Drowns In Suryakund Sarovar In Sitapur While Arriving To Fetch Kanwar


यूपी के सीतापुर में रविवार को सरोवर में स्नान करते समय कांवड़िये के 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद किया। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 

घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। यहां सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में डूबने से केशू (12) की मौत हुई है। वह मूल रूप से शादीपुर गांव का रहने वाला था। बताया गया कि अनूप कुमार अवस्थी अपने पुत्र केशू और अन्य बच्चों के साथ सरोवर से जल लेने आए थे। 

जल भरकर फत्तेपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर तक कांवड़ ले जाने की तैयारी थी। जल भरने से पहले बच्चे सरोवर में स्नान करने लगे। स्नान के बाद अन्य बच्चे बाहर निकल आए, लेकिन केशू दिखाई नहीं दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। 

इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरोवर में बालक की तलाश शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे बाद केशू का शव बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *