लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे:रोकी गई भारी वाहनों की एंट्री, पुलिस खड़ा करने के साथ लगाए गए बोल्डर – Lucknow-kanpur Expressway: Entry Of Heavy Vehicles Blocked, Police Deployed And Boulders Installed; Tolls Set


लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली निलंबित कर दी गई है। यह निलंबन आईआईटी खड़गपुर के प्रो. केएस रेड्डी की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने तक रहेगा। रेड्डी ने सात अगस्त को एक्सप्रेसवे की जर्जर सड़क के नमूने लिए थे। सूत्रों के अनुसार जांच के 17 दिन बाद भी अधिकारी रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।




एक्सप्रेसवे की सड़क लगातार धंस रही है जिसकी मरम्मत पीएनसी कर रही है। एलिवेटेड रोड पर भी साइड की दीवारें और विस्तार जोड़ के पास सड़क दब गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों की दलील है कि जब तक रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक कार्य नहीं करा दिए जाते हैं तब तक टोल शुरू नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *