राम मंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के पहले दिन पूर्व आईपीएस अफसर राजेश पांडेय, जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र, अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा समेत 10 पूर्व वरिष्ठ अफसरों का इंटरव्यू हुआ। इनमें एक महिला अधिकारी तथा सैन्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े चार अधिकारी भी शामिल रहे।
राजेश पांडेय एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी रहे हैं। लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ में एसएसपी रहे राजेश 80 से ज्यादा एनकाउंटर में शामिल रहे। सुबह नौ बजे शुरू हुए इंटरव्यू में हर अभ्यर्थी से 25 से 30 मिनट तक बातचीत हुई।
ये भी पढ़ें – हां ठहरा पानी, वहां धंसा एक्सप्रेसवे, IIT-NHAI की प्रारंभिक जांच में खुलासा
ये भी पढ़ें – ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक
बंद कमरे में साक्षात्कार… बेहतर कैसे बनाएंगे मंदिर की व्यवस्था
– आवेदकों से धार्मिक व सामाजिक संस्थानों के संचालन, मंदिर के प्रति आस्था और मंदिर की व्यवस्थाओं की कार्ययोजना पर सवाल पूछे गए।
– चयन समिति के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी ने इंटरव्यू लिया। सीईओ पद के लिए 5300 से अधिक आवेदकों में से 18 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।