यूपी:गुरुवार से पूरी ताकत से प्रदेश में लौटेगा मानसून, तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश; गिरेगा पारा – Up: Monsoon Will Return To The State With Full Force From Thursday, These Districts Will Receive Heavy Rain Fo


UP: Monsoon will return to the state with full force from Thursday, these districts will receive heavy rain fo

यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस व्यापक बारिश से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।




माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके के 11 जिलों में भारी बारिश और 30 जिलों में गरज चमक की चेतावनी है।



क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में अवदाब में बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *