Ed की बड़ी कार्रवाई:दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला – Ed Probes Multiple Scams In Delhi-up-punjab In 450 Crore Bank Fraud Case


प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है।




ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले पर आधारित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *