पत्रकार रिज़वान रिज़वी*.

लखनऊ। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर कोतवाली कैसरबाग में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।डीसीपी पश्चिमी ने सभी पुलिसकर्मियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के आदर्शों को बनाए रखने तथा देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *