अयोध्या:दो सितंबर को होगी ट्रस्ट की अहम बैठक, मिल सकता है पहला सीईओ; कृष्ण मोहन बने रहेंगे महासचिव – Ayodhya: A Crucial Trust Meeting Will Be Held On September 2nd, And The First Ceo May Be Appointed


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक दो सितंबर को मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। ट्रस्ट की नियमित बैठक दोपहर चार बजे शुरू होगी। इससे पहले विशेष बैठक बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नाम पर चर्चा हो सकती है।

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, डॉ. कृष्ण मोहन फिलहाल महासचिव के पद पर बने रहेंगे। वह वर्तमान में अंतरिम महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे से दो पद रिक्त हुए हैं। इसके अलावा ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से एक और स्थान रिक्त है। इस तरह ट्रस्ट में तीन स्थानों पर नए सदस्यों के चयन का मामला लंबित है।

राम मंदिर ट्रस्ट में पहले स्थायी सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने साक्षात्कार के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया है। यही पैनल ट्रस्ट के सामने रखा जाएगा और न्यासी तीन नामों में से एक का चयन कर सकते हैं। सीईओ के आने के बाद मंदिर की दैनिक प्रशासनिक व्यवस्था, प्रबंधन, कर्मचारियों से जुड़े कार्य, श्रद्धालु सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय को अधिक संस्थागत स्वरूप मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *