यूपी:योगी ने राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण, डाक टिकट भी जारी; बोले- रायबरेली के लिए ऐतिहासिक दिन – Cm Yogi Arrives In Raebareli Political Message Alongside Gifts Worth Billions


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। 


मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रायबरेली जिले के लिए ऐतिहासिक है।

इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *