Weather In Up:प्रदेश में दक्षिणी और पूर्वी यूपी तक सिमटी मानसूनी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – Weather In Up: Monsoon Rainfall Confined To Southern And Eastern Parts Of The State


उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई। ललितपुर, बहराइच, इटावा, कानपुर आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सोमवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विंध्य क्षेत्र के 13 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो तीन दिनों के लिए मानसूनी बारिश का दायरा दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल तक सिमटेगा। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें – ऑपरेशन ब्लैक हॉक: नारकोटिक्स ने पकड़ी 18.6 किलो कच्ची हेरोइन, कार के ईधन टैंक में छिपाई थी



ये भी पढ़ें – नौ साल में रक्षाबंधन पर 2 करोड़ महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर, 188 करोड़ रुपये खर्च हुए

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज होने से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होंगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश का असर बना रह सकता है।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *