चीनी के दाम बढ़ने का मुख्य कारण:यूपी में गन्ने की खेती से किसानों का मोहभंग, मक्का-धान की ओर बढ़ा रुझान – Reduction In Sugarcane Cultivation Area And Decline In Production In Up Also Reasons For Rise In Sugar Prices


यूपी में किसानों का रुझान गन्ने से हटकर मक्का और धान की ओर बढ़ रहा है। बीते तीन साल के दौरान प्रदेश में गन्ने का रकबा चार फीसदी कम हो गया है। इसकी वजह से चीनी के उत्पादन में 14 फीसदी कमी आई है। इसी वजह से चीनी के दाम लगातार चढ़ते जा रहे हैं।

उप्र चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रदेश में गन्ने का कुल रकबा 29.66 लाख हेक्टेयर था, जो 2025-26 में 1.05 लाख हेक्टेयर घटकर 28.61 लाख हेक्टेयर ही रह गया। वहीं, 2023-24 में चीनी का उत्पादन 104.13 लाख टन था वह 2025-26 में 14.61 लाख टन घटकर महज 89.52 लाख टन ही रह गया। 

रेड रॉट बीमारी ने सबसे ज्यादा नुकसान

गन्ने का रकबा (4 प्रतिशत) घटने के मुकाबले चीनी का उत्पादन (14 फीसदी) करीब 3.5 गुना ज्यादा घट गया है। बीकेटी स्थित चंद्रभानु कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फसल को मौसम के साथ ही अगोला बेधक कीट और रेड रॉट बीमारी ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *