यूपी:मेरठ में हुई रिकॉर्ड बारिश, रविवार से मिले मानसून थमने के संकेत; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी – Up: Meerut Receives Record Rainfall, With Signs Of Monsoon Subsiding In The State From Sunday


उत्तर प्रदेश में करीब एक सप्ताह से हो रही मानसूनी बारिश के अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन विंध्य क्षेत्र और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश जारी रहेगी। सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल कुछ दिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। 24 अगस्त से पछुआ हवाएं चलने के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

इधर शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी के मेरठ में सबसे अधिक 193 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बहराइच में 165, बाराबंकी में 73.4 और अंबेडकरनगर में 67 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन पूर्वांचल और तराई में कहीं-कहीं भारी, जबकि मध्य यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी यूपी में 24 अगस्त सुबह तक भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश कम होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *