Lucknow News:नगर भ्रमण पर निकले कोतवालेश्वर बाबा – Kotwaleshwar Baba Sets Out On A Tour Of The City


लखनऊ। सावन के तीसरे सोमवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर मंदिर से श्री कोतवालेश्वर महादेव चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकले। बाबा को चांदी की पालकी में विराजमान कराया गया, जिसके बाद मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने आरती की। मंदिर से पालकी निकलते ही प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासन की ओर से आए होमगार्ड ने बैंड बजाकर बाबा को प्रस्थान कराया। नगर भ्रमण यात्रा श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर खुन खुन जी रोड स्थित कोनेश्वर मंदिर पहुंची। यहां विराजमान विष्णु जी से हरि से हर का अद्भुत मिलन हुआ। इसके बाद यात्रा कोनेश्वर चौराहा, चौक चौराहा, कंचन मार्केट, चरक चौराहा और कमला नेहरू मार्ग होते हुए बैंड-बाजे के साथ वापस मंदिर पहुंची। महंत विशाल गौड़ ने बताया कि यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा नेता नीरज सिंह, विनय कटियार और ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *