लखनऊ। नाग पंचमी पर सोमवार को पुराने लखनऊ की पारंपरिक कुश्ती का रंग एक बार फिर देखने को मिला। गोमती अखाड़े में 57वें दंगल महोत्सव में पहलवानों ने दमखम दिखाया। अखाड़े में कमरढाक, चकरी, चपरास और धोबीपाट जैसे पारंपरिक दांवों ने दर्शकों का रोमांच बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नीरज अवस्थी ने पूजा-अर्चना के साथ किया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और दंगल में दंबुल चलाया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों और वरिष्ठ पहलवानों का सम्मान किया। ख्यालगोई के गुरु दिनेश गुरु को भी सम्मानित किया गया। दंगल के चैंपियन कपिल साहू रहे। ललित अवस्थी, संस्कार मिश्रा, अविराज मिश्रा, हिमांशु कश्यप, कृष्णा मिश्रा, शिवा अवस्थी, राज कश्यप और दर्श साहू ने भी अपनी-अपनी कुश्ती जीती।
इस मौके पर उत्तम कपूर, डॉ. उमंग खन्ना, डीपी सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, गोपाल साहू, संजय त्रिवेदी एडवोकेट, प्रदीप जेटली, कमला शंकर, विमला शंकर और कन्हैया लाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हरदोइया में भी सजे दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम
नगराम। नाग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह हरदोइया गांव में दंगल का आयोजन किया गया। पदेन प्रबंधक ग्राम प्रधान विजय कुमार चौरसिया के अनुसार, बारिश की वजह से मेला और दंगल बाधित रहा। शाम चार बजे मौसम खुलने के बाद कुश्तियां शुरू हुईं।
पहली कुश्ती बछरावां के अशोक और साईंखेड़ा के अमरेश के बीच हुई, जिसमें अशोक विजयी रहे। बछरावां के विशाल और साईंखेड़ा के अमरेश के बीच मुकाबले में विशाल ने अमरेश को पटखनी दी। अम्बवा मुर्तजापुर के मशहूर पहलवान आलोक और बछरावां के अशोक के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में आलोक ने बाजी मारते हुए एक हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
इसके अलावा अरुण और दुर्गेश के बीच हुई कुश्ती में दुर्गेश विजयी रहे। दिलीप और आलोक के बीच मुकाबले में आलोक ने दिलीप को पटखनी दी। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। (संवाद)

नाग पंचमी पर फिर दिखे कुश्ती के पारंपरिक रंग