Ambedkarnagar News:छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की करंट लगने से मौत, चारा मशीन का तार जोड़ते समय हुई घटना – Crpf Jawan Died Due To Electric Shock In Ambedkarnagar


यूपी के अंबेडकरनगर में आलापुर तहसील क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) पुत्र महंत यादव की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। जवाहिर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह तीन दिन पूर्व ही अवकाश लेकर घर आए थे।

बताया गया कि शनिवार को वह जानवरों के लिए खेत से हरा चारा लाए थे। चारा काटने के लिए मोटर चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी समय अचानक तार उनके शरीर से चिपक गया। करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *