Up:लखनऊ के कुकरैल में बनेगा प्रदेश का पहला सरकारी स्नेक वेनम सेंटर, इस तरह के होंगे शोध; सर्पदंश की बनेगी दवा – Up: State’s First Government Snake Venom Center To Be Set Up In Lucknow’s Kukrail; Research To Be Conducted; A


अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Tue, 11 Aug 2026 05:42 AM IST

लखनऊ के कुकरैल में प्रदेशस्तरीय सर्प विष निष्कर्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्प विष पर शोध, एंटी-वेनम उत्पादन को बढ़ावा देना और दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करना है। केंद्र में विशेषज्ञों की मदद से शोध कार्य होंगे। बिना अनुमति सांप पकड़ने या विष निकालने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।


UP: State's first government snake venom center to be set up in Lucknow's Kukrail; research to be conducted; a

लखनऊ में बनेगी सर्पदंश से बचने की दवा।
– फोटो : Amar Ujala AI



विस्तार

सांपों का जहर निकालने और उस पर शोध के लिए राजधानी के कुकरैल में प्रदेशस्तरीय स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर स्थापित होगा। इस मामले में वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रारंभिक अध्ययन के बाद उच्चस्तर पर सहमति बन गई है। सरकारी क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। इससे जहां उत्तर प्रदेश सर्पदंश की दवा (एंटी-वेनम) बनाने में आत्मनिर्भर होगा, वहीं एंटी-वेनम के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम होगी।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *