Up Police Result 2026:मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 176 पदों का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर – Results Released For 176 Head Constable Motor Transport Posts In Up Police Here How To Check Your Score


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 176 पदों का चयन परिणाम जारी कर दिया है। ये पद चयन वर्ष 2020 से 2025 तक की रिक्तियों के लिए हैं।

बोर्ड के मुताबिक, पहले चरण की लिखित परीक्षा पांच अक्तूबर 2025 को हुई थी। इसमें 3950 पात्र आरक्षी और मुख्य आरक्षी चालक शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल 2781 कर्मियों की प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षा 28 अप्रैल से 11 मई 2026 तक कराई गई।

तकनीकी दक्षता परीक्षा में सफल 2541 कर्मियों के सेवा अभिलेखों का मूल्यांकन किया गया। लिखित परीक्षा और सेवा अभिलेख के अंकों को जोड़कर वर्षवार चयन सूची तैयार की गई। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर पीएनओ नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना परिणाम और प्राप्त अंक देख सकते हैं। अंकों को देखने का लिंक 14 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *