Up:जेपीएनआईसी के संचालन के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर, निजी कंपनी करेगी मरम्मत और संचालन – Up: Global Tender To Be Floated For Jpnic Operations; Private Company To Handle Repairs And Management.


समाजवादी चिंतक जय प्रकाश नारायण के नाम पर गोमती नगर में बने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) का संचालन एलडीए ठेके पर देगा। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। जो कंपनी इसे लेगी वही मरम्मत का काम अपने खर्चे पर कराएगी। संचालन के एवज में एलडीए को भी तय राशि देगी।


गोमती नगर में एलडीए ऑफिस के निकट करीब 20 एकड़ में बने जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ और साल 2017 में निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका काम बंद हो गया।  जिस समय काम बंद हुआ था उस समय फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे और करीब 850 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। बचे काम को पूरा करने के लिए बजट मिलने के बाद 2017 में घोटाले के आरोपों पर जांच शुरू हो गई। इसलिए कई साल काम बंद रहा। अब फिर एक बार इसका संचालन शुरू करने पर काम हो रहा है।

अनुमति के बाद टेंडर को जारी कर दिया जाएगा

एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि संचालन 30 साल के लिए ठेके पर दिया। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। बैठक हो गई है अब शासन से अनुमति आने के बाद टेंडर को जारी कर दिया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *