Up:सीएम योगी ने आकाशीय बिजली से हुई हानि पर संज्ञान लिया, बोले- किसानों को 24 घंटे में मुआवजे दिया जाए – Up: Cm Yogi Takes Cognizance Of The Damage Caused By Lightning Strikes; Orders Compensation To Be Paid To Farm


प्रदेश में हो रही बारिश से जनहानि, पशु हानि और आर्थिक हानि का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता देने और क्षेत्र पर निकल कर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री ने अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई क्षति का तत्काल आकलन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा है। सीएम ने जनता से भी अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। साथ ही, अतिवृष्टि के समय नदियों और जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

रेड अलर्ट वाले जनपद

प्रदेश के कई जनपदों में नदियों का जल स्तर चेतावनी के निशान से ऊपर बह रहा है। बागपत और गौतमबुद्धनगर नोएडा में हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। बंदायूं में गंगा नदी भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। अयोध्या और बलिया में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। कुशीनगर में गंडक नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *