लखनऊ। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच नरही सब्जी मंडी रोड से कब्जा, अतिक्रमण हटवाया गया। आलमबाग में सड़क पटरी से कब्जा हटाने के साथ जुर्माना भी वसूला गया।
जोन-एक की टीम ने नरही सब्जी मंडी के पास से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद शहीद स्मारक से मूंगफली मंडी और कैसरबाग सब्जी मंडी तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने पक्के चबूतरे भी ध्वस्त किए गए। जोन-पांच की टीम ने आलमबाग में कानपुर रोड पर गिंदन खेड़ा मोड़ से अमौसी मेट्रो स्टेशन तक अभियान चलाया। यहां सात ठेले, तीन गुमटियां और चार काउंटर हटाए गए। अभियान के दौरान दोनों जोन से कुल 8300 रुपये जुर्माना वसूला गया।