Lucknow:एलडीए की दो और आवास विकास की एक आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा रेट – Lucknow: Two More Residential Schemes By The Lda And One By Awas Vikas Will Be Launched Soon; Find Out The Rat


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो और आवास विकास परिषद की एक आवासीय योजनाएं जल्द लॉन्च होंगी। इन योजनाओं से छह लाख से अधिक आबादी को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। तीनों योजनाओं में जमीन की कीमत करीब 2,500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक रहेगी।


एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। नैमिष नगर सीतापुर रोड पर स्थित है, जबकि वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे पर है। ये दोनों योजनाएं मूल रूप से 30 जून को लॉन्च होनी थीं, मगर 22 जून को अलीगंज की एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड के कारण लॉन्चिंग स्थगित कर दी गई थी। अब एलडीए अगले एक महीने के अंदर इन योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी में है।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *