यूपी:कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, टिकट बांटने में पार्टी अपनाएगी ये रणनीति; जानिए डिटेल – Up: Congress Begins Preparations For Assembly Elections, Party Will Adopt This Strategy In Distributing Ticket


विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस महिलाओं को तवज्जो देगी। सियासी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को मौका दिया जाएगा। इसके लिए रणनीति बननी शुरू हो गई है। जल्द ही उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग भी शुरू की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रदेश राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दिए है। इसके तहत बुधवार और बृहस्पितवार को प्रदेश मुख्यलाय में ताबड़तोड़ बैंठकें हुईं। विधानसभा क्षेत्रवार अब तक की गई तैयारी का जायजा लिया या। पूर्व उम्मीदवारों और विभिन्न विभागों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा की गई। देर शाम वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव के बाद अब तक क्षेत्र में चली गतिविधियों के बारे में जानकरी ली गई। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों के पैनल में कम से कम एक महिला को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। करीब 35 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को महिला उम्मीदवारों से उनके चुनाव से जुड़े अनुभव जाने गए। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि जल्द ही उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह स्क्रीनिंग कई आधारों पर की जाएगी, जिनमें उनकी विश्वसनीयता, सामाजिक पकड़ और ज़मीनी स्तर पर किया गया काम शामिल है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *