Up:राजधानी में दिनदहाड़े सोलर फर्म में घुसकर युवक ने चार पर फेंका तेजाब; सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद – Up Youth Enters Solar Firm In The Capital In Broad Daylight And Throws Acid At Four People; Two Suspects Capt


चिनहट के रामा डिग्री कॉलेज एल्डिको तिराहे पर बने सोलर पैनल लगाने वाली फर्म के दफ्तर में मंगलवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने मीटिंग कर रहे चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ने से एक युवती व तीन युवक झुलस गए। 

उनको चिनहट सीएचसी में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। फर्म संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पीड़ितों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक नजर आए हैं।

अयोध्या के कैंट गद्दोपुर निवासी 30 वर्षीय युवक ने डेढ़ साल पहले चिनहट के एल्डिको तिराहे स्थित मीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में मेधा सोलर के नाम से फर्म खोली थी। संचालक एल्डिको तिराहे के पास ही किराए पर एक फ्लैट में रहते हैं। 

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे फर्म संचालक, जौनपुर निवासी 27 वर्षीय युवती और महाराजगंज निवासी 28 वर्षीय युवक दफ्तर में बैठ कर मीटिंग कर रहे थे। इस बीच गमछे से मुंह लपेटे हुए एक युवक धड़धड़ाते हुए दफ्तर में दाखिल हुए। उसके हाथ में एक मग था। बिना किसी बातचीत के नकाबपोश युवक ने मीटिंग कर रहे चारों लोगों पर मग में मौजूद तेजाब फेंक दिया। तेजाब की छीटें चारों पर पड़ी और आरोपी वहां से भाग गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *