Lucknow :किस पेट्रोल में कितना एथेनॉल, नहीं मिल रही जानकारी, प्रीमियम पेट्रोल भराने वालों का भी माइलेज घटा – Lucknow: No Information Available On Ethanol Content In Petrol.


राजधानी लखनऊ में वाहन मालिक पेट्रोल में एथेनॉल की सहभागिता को लेकर असमंजस में हैं। आए दिन उनके वाहन बीच रोड पर खड़े हो रहे हैं। करीब 110 रुपये प्रति लीटर प्रीमियम पेट्रोल भराने वाले भी घटते माइलेज से तनाव में हैं।

वाहन मालिकों का कहना है कि यह बताया ही नहीं जाता कि किस पेट्रोल में कितने फीसदी एथेनॉल है। व्यापारी नेता मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लोग पेट्रोल के कारण वाहनों के सड़क पर बंद होने से परेशान हैं, मगर जिला प्रशासन और ऑयल कंपनियां मदद के लिए आगे नहीं आई हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप पर एथेनॉल के मिश्रण की सूचना अंकित कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: भक्तों का उठा दानपात्रों से भरोसा, अब रसीद कटवाकर दे रहे हैं दान; हुई है भारी गिरावट भी



ये भी पढ़ें – ई-20 के शोर में भी नहीं बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री, एक्सपी-100 की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर

साथ ही कहा कि ऑयल कंपनियों को जागरूकता अभियान चलाकर ग्राहकों को जानकारी देनी चाहिए कि कितने पुराने वाहन में कौन से पेट्रोल का इस्तेमाल करने से बेहतर माइलेज मिलेगा।

मिलावट और जांच का डर : व्यापार मंडल के एक बड़े नेता ने कहा कि पेट्रोल में मिलावट की गड़बड़ी जगजाहिर है। पेट्रोल पंप के ज्यादातर मालिक नेता लोग हैं, ऐसे में नेताओं के पंप के पेट्रोल से नमूने भरने का साहस कौन करे।

पीड़ितों की आपबीती

केस- 1: इंदिरानगर के एचआईजी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि एक माह से कार का शौक महंगा पड़ रहा है। पहले 1000 रुपये के साधारण पेट्रोल से कार 100 किमी चलती थी, जो अब 70 किमी ही चलती है। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज घटा है।

केस- 2: लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि 15 दिन में स्कूटी ने परेशान कर दिया। कंपनी में दिखाने पर पता चला कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण खराबी आ गई है। कंपनी ने प्रीमियम पेट्रोल के इस्तेमाल की सलाह दी, लेकिन इससे भी माइलेज कम हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *