Yogi Cabinet:कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्ताव पास, स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई नीति को मंजूरी; जानें अपडेट – Many Proposals Passed In Up Cabinet Meeting Home Guards Get Cashless Medical Treatment Facility


राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। साथ ही कुछ अन्य विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव पेश किया गया। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे गए।

कैबिनेट में उप्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति के साथ ही उप्र में स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत उप्र स्टार्टअप मिशन की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा कानपुर के बिल्हौर में महर्षि योगी इंटरनेशनल कृषि विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना और गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दी मिली।

इसके अलावा लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों व सदस्यों की पेंशन बढ़ाने, उप्र में स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप, शाहजहां पुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *