यूपी:योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा; 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी – Up: Yogi Cabinet Meeting Today; Home Guards To Get Cashless Payment Facility; 21 Proposals To Be Approved


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही कुछ अन्य विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव पेश होगा। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे।




इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए पेश होगा। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जानी हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी फारसी मदरसों में शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु से पहले असामयिक मृत्यु की दशा में देय ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना, कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *