Up:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पहुंचे योगी; 18 किमी का रोड शो – Up: Bjp National President Nitin Navin Accorded A Grand Welcome In Lucknow; Yogi Reaches The Airport; 18-km Ro


डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 04 Jul 2026 12:18 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में 42 से अधिक स्थानों पर अभिनंदन होगा। स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता और व्यापक तैयारियां की गई हैं।


UP: BJP National President Nitin Navin accorded a grand welcome in Lucknow; Yogi reaches the airport; 18-km ro

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुके देकर स्वागत किया।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान 42 से अधिक स्थानों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत के लिए 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि राजधानी में एक लाख से अधिक पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। पूरे मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *