ख़बर-अली हैदर लखनऊ क्राइम रिपोर्टर:-डीएम कार्यालय पर किसान यूनियन का धरना, एक माह बाद फिर उठाई किसानों-गरीबों की आवाजलखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन के महासचिव राकेश यादव के नेतृत्व में किसानों और गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि किसानों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसके विरोध में वे डीएम कार्यालय पहुँचे और अपनी आवाज बुलंद की।किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि लगभग एक माह पहले भी इसी मुद्दे को लेकर धरना दिया गया था, लेकिन उस समय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आज दोबारा बड़ी संख्या में किसान डीएम कार्यालय पहुँचे और अपनी मांगों को दोहराया।धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद यूनियन नेताओं ने दावा किया कि आज डीएम कार्यालय से उन्हें सकारात्मक आश्वासन और अच्छी अपडेट मिली है।किसान नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर जल्द अमल नहीं हुआ, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

