Language University Teachers Authored A Book On Irrigation Engineering. – Lucknow News



Language University teachers authored a book on irrigation engineering.

भाषा विवि के शिक्षकों ने सिंचाई अभियांत्रिकी पर लिखी पुस्तक



लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापकों आस्था चौरसिया और मोहम्मद सलमान अंसारी ने ‘इरिगेशन इंजीनियरिंग : ए कॉन्सेप्ट अप्रोच’ (सिंचाई अभियांत्रिकी : एक अवधारणात्मक दृष्टिकोण) नामक पुस्तक लिखी है। कुलपति अजय तनेजा और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विषय प्रभारी कौशलेश कुमार शाह ने इस उपलब्धि पर लेखकों को बधाई दी। लेखकों ने बताया कि यह पुस्तक सिंचाई अभियांत्रिकी के सिद्धांतों और व्यावहारिक पहलुओं को सरल ढंग से प्रस्तुत करती है। यह इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी होगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *