अली हैदर लखनऊ क्राइम रिपोर्टर कर्बला के 72 शहीदों की याद में सबील का आयोजन, 28 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा**

दिनांक 27 जून 2026 (11 मुहर्रम): कर्बला के 72 शहीदों की याद में मरहूम सैयद कय्यूम हुसैन की स्मृति में पिछले 28 वर्षों से सबील की परंपरा निरंतर जारी है। यह नेक कार्य समाज में इंसानियत, भाईचारे और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी के पैगाम को आगे बढ़ाने का माध्यम बना हुआ है।

मरहूम सैयद कय्यूम हुसैन की इस परंपरा को उनके सुपुत्र सैयद एहसान अब्बास और सैयद अयान अब्बास, उनके दामाद जॉन हुसैन साहब, तथा उनके नवासे मोहम्मद अब्बास मेहंदी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य अपने मरहूम वालिद की नेक राह का अनुसरण करते हुए हर वर्ष 11 मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के 72 शहीदों और मरहूम सैयद कय्यूम हुसैन की याद में सबील का आयोजन करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया और मरहूम सैयद कय्यूम हुसैन के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की। साथ ही, सबील के माध्यम से लोगों को पानी एवं शरबत वितरित कर इंसानियत, सेवा और मोहब्बत का संदेश दिया गया।
पत्रकार अली हैदर लखनऊ क्राइम रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *