There Will Be Changes In The Operation Of Five Trains Starting Tomorrow. – Lucknow News


There will be changes in the operation of five trains starting tomorrow.

प्रतीकात्मक।



लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जून से छपरा-गोरखपुर, ऐशबाग-गोरखपुर व नकहा जंगल-ऐशबाग पैसेंजर के संचालन में परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी को नकहा जंगल तक विस्तारित किया गया है। यह गाड़ी गोरखपुर से रात 21:55 बजे चलकर नकहा जंगल 22:10 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी का मार्ग ऐशबाग तक बढ़ाया गया है। यह नकहा जंगल से रात 23:20 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी। 55062 डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का मार्ग ऐशबाग से गोरखपुर तक विस्तारित किया गया है। यह ऐशबाग से शाम पांच बजे चलकर गोरखपुर सुबह सवा पांच बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में मार्ग विस्तार के कारण कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 55062 ऐशबाग-गोरखपुर सवारी गाड़ी बादशाहनगर से शाम 5:31 बजे और गोंडा से रात 9:55 बजे छूटेगी। 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग सवारी गाड़ी मानीराम से रात 11:28 बजे छूटेगी। यह बुढ़वल से सुबह 7:17 बजे प्रस्थान करेगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *