Up News:मोदी के 12 साल पूरे, पंकज चौधरी हनुमान सेतु पहुंचे; भाजपा नेताओं ने मंदिरों में टेका माथा – Bjp Leaders Will Pay Obeisance At Temples To Mark Completion Of 12 Years Of Modi Government


केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संचालित अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के किसी एक मंदिर में पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इससे पहले वह लहुराबीर के काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों को वस्त्र व फल वितरित किया।

इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में जाकर माथा टेका। बता दें कि भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान चला रही है।

इसके तहत 14 जून तक जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है। वहीं 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। तत्पश्चात 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन हुए। 

इसके अलावा 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगाने, प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *