Up:प्रदेश में दिखे मौसम के अलग-अलग रंग, वैज्ञानिकों ने बताए कारण; 36 जिलों में आंधी का अलर्ट – Up: Varied Weather Patterns Observed Across The State; Scientists Explain The Reasons; Thunderstorm Alert Issu


उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं प्रदेश के तराई और अन्य कुछ इलाकों में आंधी, बदली और गरज चमक का मौसम है। 


मंगलवार को प्रदेश के लगभग ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे। बांदा, प्रयागराज, झांसी, मेरठ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। साथ ही तराई समेत 36 अन्य जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *