Up:अखिलेश ने ‘राम मंदिर दान विवाद’ तीसरी बार उठाया, बोले- Cctv क्यों जारी नहीं करते; सरकार से पूछे 11 सवाल – Up: Akhilesh Raises ‘ram Mandir Donation Controversy’ For The Third Time, Asks Why Cctv Footage Isn’t Released


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘राम मंदिर दान विवाद’ को लेकर फिर सरकार को घेरा। बुधवार को अपने एक्स अकाउंट से तीसरी बार मुद्दा उठाया। इसे चढ़ावा चोरी कांड बताते हुए भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से 11 सवाल भी पूछे हैं।

अखिलेश यादव ने लिखा- आखिर ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है। हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रसारित की जा रही हैं। पहले पुलिस कुछ नहीं कहती, लेकिन बाद में खंडन करती है। जनता के आक्रोश को देखकर पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है।

 

अखिलेश ने पूछा- कौन है इन सबके पीछे, जो देश की सनातनी आस्था से खिलवाड़ कर रहा है? चढ़ावे में चोरी का पाप करनेवालों को कौन बचा रहा है? इस अपराध के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं? सीसीटीवी का प्रमाण सार्वजनिक करने में क्या परेशानी है? डबल इंजन अब कहां हैं? उनकी जिम्मेदारी क्या है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *