यूपी:स्कूल में घुसकर बनाया वीडियो, इंचार्ज शिक्षिका ने कराई एफआईआर; लखनऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की घटना – Up: Video Filmed After Entering School Premises; Teacher-in-charge Lodges Fir; Incident At An Upper Primary Sc


लखनऊ में गोसाईंगंज के बेगरियामऊ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षिकाओं पर बयान देने का दबाव बनाने का भी आरोप है। इंचार्ज अध्यापिका विनीता श्रीवास्तव ने एक निजी चैनल के प्रतिनिधि बताए जा रहे अमित यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है।


एफआईआर के अनुसार, 20 अगस्त को विद्यालय में परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान अमित यादव ने खुद को एक चैनल का प्रतिनिधि बताया। वह कुछ अन्य लोगों के साथ विद्यालय परिसर में बिना विभागीय या विद्यालय प्रशासन की अनुमति के प्रवेश कर गया। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय के शौचालय, साफ-सफाई और पानी आदि का वीडियो बनाया। वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति के विपरीत बातें प्रस्तुत की गईं। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *