यूपी:शासन का बड़ा फैसला, मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन करना हुआ अनिवार्य – Up: Government’s Big Decision, Making It Mandatory To Make Service Books Of Employees Online On The Human Reso


प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्मिकों की सेवा पुस्तिका मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इसके लिए  विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य कर्मियों की सेवा विवरण, नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, अवकाश प्रबंधन, वेतन आहरण, सेवा प्रबंधन आदि से संबंधी सभी काम मानाव संपदा पोर्टल के माध्यम से किए जाने के आदेश पूर्व में जारी किए गए हैं। इसके बाद भी लगातार यह संज्ञान में आ रहा है कि कार्मिक के सेवा विवरण पोर्टल पर समय से पूर्ण व अपडेट नहीं होते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न माड्यूल के उपयोग से असुविधा होती है। 

मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न माड्यूल के त्रुटिरहित व सुगम उपयोग के लिए जरूरी है कि कार्मिक की सेवा विवरण पूर्ण व समय-समय पर अपलोड किया जाए। मानव संपदा पोर्टल पर किसी कार्मिक के सेवा पुस्तिका भरने या संशोधित करने का काम विभाग स्तर पर उपलब्ध स्टेबिलिस्टमेंट डाटा इंट्री आईडी के माध्यम से लॉगिन करते हुए किया जा सकता है। प्रमुख सचिव की ओर से कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल के सेवा पुस्तिका मॉड्यूल विभागों को भेजा गया है। इसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *