Lucknow News:मीना सिंह फिर चुनी गईं अध्यक्ष – Meena Singh Re-elected As President


लखनऊ। अवध विहार योजना के सरयू एन्क्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में मीना सिंह दोबारा अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने सबसे अधिक 112 मत हासिल किए। अन्य उम्मीदवारों को 62, 61 और 10 मत मिले।


वहीं, उपाध्यक्ष पद पर शशि प्रकाश त्रिपाठी निर्वाचित हुए। सचिव प्रवीण कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह बने। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार आर्य, नीलम सिंह, अशोक कुमार तिवारी, गौरव कुमार, सौम्य यादव और अर्चना मिश्रा चुने गए। कम्युनिटी सेंटर में हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *