Lucknow News:कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते अब शाम को भी चलेंगी बसें – Buses Will Now Run On The Kanpur Expressway In The Evening As Well


लखनऊ। कानपुर के लिए वाया एक्सप्रेसवे बसों का संचालन अब शाम को भी होगा। अभी दोपहर में दो जोड़ी बसें आलमबाग टर्मिनल से चल रही हैं। शाम की बसों की सेवा एक सप्ताह में मिलने लगेगी।

बीती 13 जुलाई को कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हुआ था। रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ से कानपुर के लिए वाया एक्सप्रेसवे बसें चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की और सर्वे कराया। तय हुआ कि टोल महंगा होने के कारण किराया 152 रुपये लिया जाएगा। उधर, नेशनल हाईवे के रास्ते कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है।

रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से आलमबाग टर्मिनल से कानपुर के लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते दो बसों को सुबह शुरू किया गया। हालांकि, यात्री न मिलने पर इन बसों को कुछ समय बाद बंद कर दिया गया। इसके बाद आलमबाग टर्मिनल से दोपहर में दो जोड़ी बसों को शुरू किया गया है, जिनका अच्छी प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में अब शाम को भी बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *