Up Monsoon Session Live:चढ़ावा चोरी पर घेरेगा विपक्ष; सरकार जवाब को रेडी; मायावती ने सत्ता-विपक्ष को दी नसीहत – Up Assembly Monsoon Session 2026 Live Yogi Adityanath, Opposition Set For Heated Showdown Updates In Hindi


09:46 AM, 03-Aug-2026

पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन

विधानसभा विध अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया जाएगा। सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है जहां सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा।

09:33 AM, 03-Aug-2026

मायावती ने यूपी विधानसभा के संक्षिप्त मानसून सत्र पर उठाए सवाल

मानसून सत्र की शुरुआत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार और विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने की सलाह दी। ‘एक्स’ पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति की बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। कहा कि विधानसभा के लगातार छोटे होते सत्र चिंता का विषय हैं, क्योंकि इससे विधायिका की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। अफसरशाही को संविधान और जनहित के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए विधायिका की संवैधानिक भूमिका मजबूत रहना जरूरी है। 

09:21 AM, 03-Aug-2026

UP Monsoon Session Live: चढ़ावा चोरी पर घेरेगा विपक्ष; सरकार जवाब को रेडी; मायावती ने सत्ता-विपक्ष को दी नसीहत

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आज पहले दिन दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष राम मंदिर में चढ़ावा बढ़ावा चोरी, दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़ी, शिक्षक भर्ती, समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा।

वहीं, सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी पूरी तैयारी के साथ विपक्ष के हमलों का जवाब देने को तैयार है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने सदन को सुचारु रूप से संचालित करने पर सहमति दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *