Up:’मिस यू मम्मी, पापा आप सबसे अच्छे हो’ लिखकर 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मां ने खिड़की से लटकी देखी लाश – Up: Class 9 Student Hangs Herself After Writing “miss You Mummy, Papa You Are The Best”; Mother Finds Body Han


मिस यू मम्मी,आप हमारे साथ नहीं रहती लेकिन फिर भी हम आपको याद करते हैं। पापा आप सबसे अच्छे हो हमारी सारी जरूरतें पूरी करते हो…. लिख बख्शी के तालाब के सरैया गांव निवासी 16 वर्षीय अनन्या ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी की आत्महत्या की सही वजह पता नहीं चल सकी है।


मूल रूप से सीतापुर के नैमिष निवासी अनन्या के पिता विजयपाल ने बताया कि वह लोग काफी समय से सरैया गांव में रह रहे हैं। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मोमोज का ठेला लगाकर परिवार को पालते हैं। बेटी अनन्या एक निजी स्कूल से कक्षा 9 की छात्रा थी।

मंगलवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। घर में बच्चे और माता-पिता थे। रात लगभग 9:30 विजयपाल की मां जब अनन्या के कमरे पहुंची तो उसको पंखे में साड़ी के सहारे लटका देखा। पोती का शव लटका देख वह चीख मारकर बेसुध हो गई। शोर सुन परिजन व ग्रामीण जमा हो गए। खबर पाकर विजयपाल भी रोते बिलखते हुए घर पहुंच गए।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *