Lucknow:ई-20 के शोर में भी नहीं बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री, एक्सपी-100 की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर – Lucknow: Premium Petrol Sales Did Not Rise Despite The Buzz Around E-20.


देशभर में ई-20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) को लेकर बहस और वाहन मालिकों की आशंकाओं के बीच लोगों की पसंद में बड़ा बदलाव नहीं है। लखनऊ में प्रमुख तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल के 1 से 9 जुलाई 2026 तक के बिक्री आंकड़े बताते हैं कि अब भी सबसे ज्यादा मांग सामान्य पेट्रोल की ही है। दूसरी ओर प्रीमियम श्रेणी के एक्सपी-95 की हिस्सेदारी सीमित है, जबकि शुद्ध पेट्रोल एक्सपी-100 की बिक्री न के बराबर है।

आंकड़ों के अनुसार, नौ दिनों में लखनऊ में 27,22,000 लीटर साधारण पेट्रोल और 1,13,000 लीटर एक्सपी-95 बिका है। एक्सपी-100 की बिक्री नौ दिनों में शून्य रही। दूसरे शब्दों में कहें तो कुल बिक्री में साधारण पेट्रोल की हिस्सेदारी करीब 96 फीसदी, एक्सपी-95 की करीब 4 फीसदी है। लखनऊ में नौ दिनों में सभी तेल कंपनियों की कुल बिक्री करीब ढाई गुना होने पर करीब 68 लाख लीटर साधारण पेट्रोल, करीब 2.80 लाख लीटर एक्सपी-95 और एक्सपी 100 की बिक्री न के बराबर है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश से मानसून ने बना रखी है दूरी, अभी चार दिन और अच्छी बारिश के आसार नहीं; गर्मी का अलर्ट जारी



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने पाई चंपत-अनिल मिश्रा से मुक्ति; वेबसाइट से हटा विवरण; कृष्ण मोहन होंगे नए महासचिव

पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि अधिक कीमत चुकाकर प्रीमियम पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों की संख्या सीमित है। वहीं, एक्सपी-100 की कीमत बहुत ज्यादा होने से मांग बेहद कम है।

अधिक ऑक्टेन का फायदा : साधारण पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 91 होती है, जबकि एक्सपी-95 की 95 है। अधिक ऑक्टेन के कारण इंजन में नॉकिंग कम होती है और दहन अधिक प्रभावी होता है। उच्च क्षमता वाले वाहनों में प्रदर्शन बेहतर मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *