75 रुपये लीटर में बेचते थे पेट्रोल:टैंकर से निकालकर एथेनॉल व अन्य केमिकल मिलाते थे, खराब हो रहीं गाड़ियां – Lucknow: Four Arrested For Adulterating Fuel By Siphoning Petrol From A Tanker.


मिलावटी पेट्रोल के खिलाफ चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान के बाद जागे पुलिस प्रशासन ने टैंकर से पेट्रोल चोरी कर उसमें एथेनॉल व अन्य केमिकल मिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेट्रोल-डीजल में मिलावट का यह खेल मलिहाबाद के संन्यासी बाग में चल रहा था। क्राइम ब्रांच, आपूर्ति और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल में मिलावट की सूचना मिल रही थी। इस पर ऑपरेशन एथेनॉल शिल्ड शुरू कर विशेष टीम बनाई गई। रविवार को सूचना के आधार पर संन्यासी बाग में दबिश दी गई। मौके पर टैंकर और एक अन्य वाहन मिला। जांच में सामने आया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अमौसी स्थित टर्मिनल से निकले टैंकर को विधान भवन मार्ग स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन पर जाना था, पर रास्ते में रोककर इससे पेट्रोल चुराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें – साइबर ठगी के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 33 गिरफ्तार, 27 करोड़ के लेनदेन का हुआ खुलासा



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: FIR से बचने के लिए नागपुर-दिल्ली के संपर्क में आए अनिल मिश्रा, मंदिर आने पर लगी पाबंदी

मामले की गंभीरता को देखते हुए आपूर्ति और आबकारी विभाग को सूचना दी गई। मौके से 7750 लीटर पेट्रोल, 400 लीटर डीजल, 23 प्लास्टिक कैनों में 1150 लीटर मिलावटी पेट्रोल, 64 कैनों में 3200 लीटर सॉल्वेंट, मास्टर चाभी समेत अन्य सामग्री मिली। टैंकर के पाइप और दूसरे चैंबर से 250 लीटर पेट्रोल मिला। इससे स्पष्ट हो गया कि टैंकर से ईंधन निकालने की प्रक्रिया जारी थी। पास में बने मकान से एक हजार गैलन मिले। इनमें मिश्रित पेट्रोल, एथेनॉल व सॉल्वेंट केमिकल बरामद किया गया।

आरोपी टैंकर से पेट्रोल निकालकर उसकी जगह एथेनॉल व अन्य केमिकल मिला देते थे। पुलिस ने मलिहाबाद के गनार निवासी अनिल कुमार, काकोरी के मोहल्ला बरगद तला निवासी अभिषेक राजपूत, उन्नाव के हसनगंज स्थित पिलखना निवासी धीरज सिंह और टैंकर चालक हरदोई के नौनार स्थित भानापुर निवासी रामतीर्थ को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *