Up:भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर, लखनऊ में होगा भव्य रोड शो – Up: Bjp President Nitin Nabin On A Two-day Visit To Up Starting Today; Grand Roadshow To Be Held In Lucknow.


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चार जुलाई से राजधानी के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर हैं। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान वह वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। नितिन नबीन संगठन को मजबूती देने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। वह शनिवार को सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक उनका भव्य रोड शो होगा।

 

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 13 घंटे की रिमांड पूरी होने से पहले अविनाश शुक्ला को जेल भेजा, दोबारा रिमांड की तैयारी



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मामला खुलने से बढ़ी दान राशि, अब बैंक में रोजाना जमा किए जा रहे 24 से 26 लाख रुपये

कार्यालय पहुंचकर वह प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम 4 बजे हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा सांसदों, विधायकों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि का भोजन वह मुख्यमंत्री योगी के साथ करेंगे।

रविवार, 5 जुलाई को नितिन नबीन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे। सुबह 9:30 बजे वह एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे दोनों उप-मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर बूथ गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *