Lucknow Fire Live:लखनऊ अग्निकांड: अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका, परिवार में छाया मातम – Lucknow Animation Center Fire Live Updates Many Killed Several Injured As Rescue Operation Continues


04:05 PM, 23-Jun-2026

अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका

अलीगंज अग्निकांड में घायल भुवन श्रीवास्तव को अपने दर्द से ज्यादा ममेरे भाई की मौत का सदमा लगा है। डालीगंज में रहने वाले भुवन और सीतापुर के बिसवां के कैथी टोला निवासी आदित्य पुत्र आलोक घटना के समय कोचिंग सेंटर में ही थे। हादसे में आदित्य की मौत हो गई, भुवन गंभीर घायल हो गए थे। मंगलवार को भुवन अपने भाई के साथ बिसवां पहुंचे। जहां उनके मुंह से शब्द नहीं सिर्फ आंसू ही निकल रहे थे। लोगों ने उनसे घटना के बारे पूछने का काफी प्रयास किया, लेकिन भुवन ने सिर हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उधर, आदित्य के परिवार में मातम छाया है।

02:03 PM, 23-Jun-2026

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जेल जाएंगे


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार
– फोटो : amar ujala

लखनऊ अग्निकांड पर यूपी के संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बिल्डिंग के मालिक और बिल्डिंग में चल रहे प्रतिष्ठान के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विवेचना में पुलिस टीम हर पक्ष की जांच कर रही है। तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। विवेचना में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

01:08 PM, 23-Jun-2026

लखनऊ अग्निकांड के बाद आज अलीगंज में दुकानें बंद

लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को अलीगंज इलाके में दुकान बंद है और इन दुकानों के ऊपर लोग भी रहते हैं। यह तस्वीर है बेलीगारद चौराहे से सेक्टर क्यू चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की।

01:01 PM, 23-Jun-2026

पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- घटना दिलदहला देने वाली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भयानक अग्निकांड की खबर बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले होनहार विद्यार्थियों को दिल से श्रद्धांजलि। परमात्मा बिछड़ी आत्माओं को अपने चरणों में निवास दे और पीछे परिवारों को यह असहनीय दुख सहने का बल बख्शे। दुख की इस घड़ी में हमारी हमदर्दी पीड़ित परिवारों के साथ है।

11:47 AM, 23-Jun-2026

मौके पर पहुंची एसआईटी और फोरेंसिक टीमें


मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम।
– फोटो : अमर उजाला

लखनऊ अग्निकांड की जांच शुरू हो चुकी है। घटना के बाद मंगलवार को एसआईटी के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए पूरी इमारत को सील कर दिया है। टीम अंदर से सबूत जुटा रही है। अभी भी यह पूरी तरह से आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह एसी के फटने से हुई है। 

07:06 AM, 23-Jun-2026

रोजाना आते थे 30 से 40 बच्चे

बिल्डिंग में अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक, हैक्सर स्टूडियो और कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा था। स्टूडियो और कोचिंग सेंटरों में रोजाना 30 से 40 बच्चे आते थे। वहीं, पेट शॉप का मालिक कुछ दिनों के लिए लोगों के पालतू जानवर किराये पर भी रखता था। इसके यहां ग्राहकों का आना जाना रहता था। ऐसे में तीनों प्रतिष्ठानों में न तो स्मोक डिटेक्टर लगे थे और न ही फायर एक्सस्टिंग्यूशर लगे थे। 

07:05 AM, 23-Jun-2026

बिल्डिंग के मालिक ने खामियों को किया नजरअंदाज

राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र शुक्ला ने शुरू से ही खामियों को नजरअंदाज किया। वीरेंद्र ने न तो फायर एनओसी ली और न ही किरायेदारों को इसके लिए बोला। बिल्डिंग के निर्माण में भी नियमों का उल्लंघन किया गया। अवैध बिल्डिंग में आने-जाने का एक ही रास्ता था। इसकी वजह से आग लगने के बाद लोग बाहर नहीं भाग सके।

05:50 AM, 23-Jun-2026

राजनाथ सिंह ने घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की और इलाज का जायजा लिया।

 

05:43 AM, 23-Jun-2026

संयम को आज दादी के सत्रहवें में आना था

संयम के मामा सौरभ दुआ व मोनू सेठी ने बताया कि संयम हर शुक्रवार को कानपुर आकर सोमवार को लौट जाता था। करीब 16 दिन पहले संयम की दादी का निधन हो गया था। मंगलवार को उनका सत्रहवां है। इस कारण संयम इस बार शुक्रवार को नहीं आया। उसे मंगलवार को आना था।

02:22 AM, 23-Jun-2026

पुलिस ने अलीगंज में आग लगने वाली बिल्डिंग को किया सील

लखनऊ पुलिस ने अलीगंज में आग लगने वाली बिल्डिंग को सील कर दिया है। एफएसएल फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *