खबर – विशाल कनौजिया :- लखनऊ। थाना नाका क्षेत्र अंतर्गत दुगावा चौकी पर पुलिस द्वारा एक अनोखा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान न तो किसी वाहन को सीज़ किया गया और न ही चालान काटा गया। इसके बजाय पुलिस ने मौके पर ही मिनी रजिस्ट्रेशन केंद्र (साइबर कैफे) की व्यवस्था कर ई-रिक्शा, ऑटो और विक्रम चालकों का बारकोड आधारित पंजीकरण कराया।अभियान के तहत वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पुलिस की इस पहल को वाहन चालकों ने भी सराहा, क्योंकि उन्हें किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई के बजाय नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।सूत्रों के अनुसार अब तक 100 से अधिक ई-रिक्शा, ऑटो और विक्रम वाहनों का मौके पर ही सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। यह अभियान लगातार थाना नाका क्षेत्र की विभिन्न चौकियों पर चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में संचालित सार्वजनिक वाहनों का व्यवस्थित डाटा तैयार किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *