राम मंदिर चंदे में गबन:मार्च 2025 से चल रहा था खेल, भनक नहीं लगी या नजरअंदाज किया; Cctv समेत कई अहम सबूत मिले – Ram Mandir Donations Embezzlement Scheme To Misappropriate Donations Had Been Going On Since March 2025


Ram Mandir donations Embezzlement scheme to misappropriate donations had been going on since March 2025

अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर
– फोटो : ANI Photos

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावे की राशि को गबन करने मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हेरफेर व गबन का ये खेल पिछले सवा साल से चल रहा था। भनक लगी तो निगरानी की गई और फिर खेल उजागर हुआ। आखिरी के कुछ महीने में बड़ी रकम पार की गई।


सूत्रों के मुताबिक, मार्च 2025 से संदिग्धों ने रकम पार करना शुरू किया था। सूत्रों का दावा है कि पहली बार 25 मार्च 2025 को रकम पार की गई थी। उसके बाद ये सभी नियमित रूप से गिनती के दौरान रकम इधर से उधर लेकर चले जाते थे। मंदिर परिसर कैमरों की निगरानी में है। 

मंदिर के नियमित कार्यों को देखें तो उसमें सबसे अहम कार्य चंदे की राशि की गिनती है। जो सिर्फ इन कर्मियों के भरोसे छोड़ दी गई थी। हालांकि ये यकीन से परे है कि जहां रोजाना लाखों-करोड़ों रुपये गिने जाते हों, वहां सिर्फ यही पांच लोग रहते होंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *