Up News:राम मंदिर के चढ़ावे के गोलमाल की जांच शुरू, खंगाले गए दान कक्षों में लगे सीसीटीवी फुटेज – Investigation Launched Into Irregularities Regarding Ram Mandir Offerings Cctv Footage Examined


यूपी के अयोध्या स्थित राममंदिर में दान राशि में गोलमाल मामले के तूल पकड़ने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मामले की जांच और तेज कर दी है। दान संग्रह, गणना और बैंक में जमा करने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल शुरू कर दी गई है। दान राशि के संचालन के दौरान हर गतिविधि के सत्यापन के लिए मंदिर परिसर और दान कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 




वहीं, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र चार दिन बाद शनिवार को फिर अयोध्या पहुंचेंगे और पहले से तय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनका यह दौरा मौजूदा घटनाक्रम को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मिश्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चढ़ावे की रकम को लेकर भी चर्चा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *