‘नहीं चाहता बेटी ये सब देखे’, करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला


प्रिंस नरूला और करिश्मा तलवार एक बार फिर चर्चा में हैं. ‘रोडीज रीबर्थ’ में दोनों के आमने-सामने आने के बाद फैंस उनके पुराने कनेक्शन को याद करते हुए रोमांटिक एडिट्स बनाने लगे, जिस पर अब प्रिंस ने नाराजगी जताई है.

प्रिंस नरूला ने साफ किया है कि उन्हें अपने और करिश्मा तलवार के रोमांटिक एडिट्स न बनाने की अपील की. उन्होंने फैंस को याद दिलाया कि वो शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है. साथ ही, प्रिंस ने यह भी स्पष्ट किया कि करिश्मा उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कभी नहीं थीं.

प्रिंस नरूला ने वायरल वीडियोज पर किया रिएक्ट
प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एडिट्स पर अपना रिएक्शन दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस से अपील की है. उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, आपसे एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है. आप मेरे एडिट्स बनाना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन याद रखें कि मेरी पत्नी और बेटी हैं.’

प्रिंस ने आगे लिखा, ‘मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हूं और नहीं चाहता कि मेरी बेटी बड़ी होकर ये बेमतलब के एडिट्स देखे.’ उन्होंने कहा कि फैंस उनके रियलिटी शो के सफर को पसंद करते हैं, लेकिन इन एडिट्स से करिश्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर गलत धारणा बन रही है.

नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला

प्रिंस ने उन पोस्ट्स पर भी सफाई दी, जिनमें करिश्मा को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है. उन्होंने लिखा, ‘रियलिटी टीवी की दुनिया में मेरा सफर बहुत अच्छा रहा है. ‘स्प्लिट्सविला’ देखने वाले दर्शक जानते हैं कि करिश्मा विला में सिर्फ मेरी कनेक्शन थीं, एक्स-गर्लफ्रेंड नहीं, जैसा कि अब दिखाया जा रहा है.’

करिश्मा ने प्रिंस को कहा ये
बता दें, प्रिंस और करिश्मा ‘स्प्लिट्सविला 8’ में एक-दूसरे के कनेक्शन थे. हाल ही में करिश्मा ‘रोडीज रीबर्थ’ के ऑडिशन राउंड में नजर आईं, जिसके बाद दोनों का पुराना कनेक्शन फिर चर्चा में आ गया. एपिसोड के दौरान रणविजय ने प्रिंस को याद दिलाया कि ‘स्प्लिट्सविला 8’ में वो और करिश्मा एक-दूसरे के कनेक्शन थे. इसके बाद करिश्मा ने मजाक में कहा कि प्रिंस ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि करिश्मा ने 599 रुपये में उन्हें बेच दिया है. मजाक से बचने के लिए प्रिंस ने कहा, ‘दोस्तों, मैं यहां सिर्फ इस इंटरव्यू के लिए आया हूं. अगले इंटरव्यू में फिर आऊंगा.’

बातचीत के दौरान करिश्मा ने प्रिंस को हॉट कह दिया. इस पर नेहा धूपिया ने तुरंत मजाक करते हुए पूछा कि क्या दोनों का पुराना कनेक्शन फिर से शुरू हो रहा है. करिश्मा ने साफ किया कि वह सिर्फ प्रिंस की तारीफ कर रही थीं.  इस हंसी-मजाक के बाद सोशल मीडिया पर प्रिंस और करिश्मा के कई एडिट्स सामने आने लगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *