November School Holidays 2026: नवंबर का महीना शुरू होने में महज एक दिन बाकी है और इस महीने की शुरुआत से ही कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में नवंबर का महीना स्कूली बच्चों और पेरेंट्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है. दरअसल पूरे महीने रोशनी के त्योहार दिवाली और आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम रहने वाली है. बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में त्योहारों के इस मौसम को देखते हुए स्कूलों में लंबी छुट्टियों का ऐलान किया गया है.
त्योहारों के कैलेंडर पर नजर डालें तो दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी, जबकि आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार 15 नवंबर 2026 को संपन्न होगा. वहीं ज्यादातर त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार और शिक्षा विभागों ने छात्रों और शिक्षकों की सहुलियत के लिए त्योहारों के आसपास के दिनों को जोड़कर स्पेशल हॉलीडे प्लान तैयार किया है. चलिए अब आपको बताते हैं कि नवंबर के महीने में कब, कहां, कितने दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है.
बिहार में 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल
बिहार में छठ पूजा और दिवाली का धार्मिक व सामाजिक महत्व किसी से छुपा नहीं है. बिहार राज्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी 2026 के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार राज्य की सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक लगातार छुट्टी रहेगी. इस लंबी छुट्टी के दौरान दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा के सभी दिन आसानी से कवर हो जाएंगे. इसके अलावा महीने के अंत में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर भी राज्य के स्कूलों में छुट्टी रहेगी.
झारखंड में कब-कब बंद रहेगी छुट्टियां?
झारखंड एकेडमिक काउंसलिंग की ओर से जारी ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार राज्य में त्योहारों पर रुक-रुक कर कई छुट्टियां दी गई है. जैसे 8 नवंबर को रविवार के दिन सरकारी छुट्टी रहेगी. इसके बाद 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा पर छुट्टी रहेगी. वहीं 11 नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 16 और 17 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर विशेष छुट्टी रहेगी.
उत्तर प्रदेश में रहने वाली छुट्टियां
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जा रही आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार राज्य में त्योहारों के अवसर पर 8 से 11 नवंबर के आसपास छुट्टियां रहेगी. जिसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज शामिल है. 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के लिए वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसका लाभ सरकार पूर्वांचल और छठ मनाने वाले क्षेत्र के छात्र ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें-MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
दूसरे राज्य में दिवाली की छुट्टियां का हाल
- महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के कुछ स्कूलों के शेड्यूल में 2 से 14 नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट है और क्लासेज 16 नवंबर से फिर शुरू होगी. हालांकि हर जिले में तारीख अलग-अलग है. पुणे और सांगली ने 5 से 18 नवंबर तक के लिए रिवाइज्ड ब्रेक की जानकारी दिए हैं. ऐसे में छात्र छुट्टियों के सही शेड्यूल के लिए स्कूलों की ओर से जारी निर्देशों को देखें.
- राजस्थान- रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में 4 से 15 नवंबर तक ब्रेक रह सकता है. हालांकि स्कूलों के हिसाब से यहां भी तारीख अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में छुट्टी की जानकारी के लिए स्कूलों की और से जारी निर्देशों पर भी नजर बनाए रखें.
- हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश में 6 से 10 नवंबर तक छुट्टियों की जानकारी मिली है. स्टूडेंट्स को लोकल लेवल पर भी अपने स्कूलों से इन छुट्टियों की तारीख कंफर्म करनी होगी.
- छत्तीसगढ़- रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में त्योहारों के समय 6 से 11 नवंबर तक छुट्टियां रहने की सूचना दी गई है.
दिवाली की छुट्टियां राज्यों में अलग-अलग क्यों?
दिवाली पूरे भारत में मनाई जाती है, लेकिन स्कूल की छुट्टियां राज्य के एजुकेशनल कैलेंडर, सरकारी नोटिफिकेशन और लोकल व्यवस्था के जरीए तय की जाती है. कुछ राज्य स्टूडेंट को कई त्योहारों के लिए लंबी छुट्टी देते हैं, जबकि कुछ दूसरे राज्य सिर्फ चुनी हुई तारीखों पर ही छुट्टियां घोषित करते हैं. यही वजह है कि दिवाली की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती है.
ये भी पढ़ें-JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI